Giridih

Giridih: सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों को फायर ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने दिए आग से बचाव के टिप्स

Giridih: आग से बचाव का माॅक ड्रिल सोमवार को गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ। माॅक ड्रिल में इस दौरान स्कूल के छात्रों समेत शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। और आग से घिरे होने पर सुरक्षा के टिप्स की हर जानकारी ली। अग्निशमन सुरक्षा पदाधिकारी रविरंजन और रंजीत पांडेय के नेत्तृव में अग्निशमन सुरक्षा की पूरी टीम इस दौरान शिक्षकों और छात्रों को जानकारी देने के साथ फायर इस्टीयूगेंसर के इस्तेमाल को दिखाया। और कहा कि आग लगने और उसमें घिरने पर घबराने की जरुरत नहीं, अगर अग्निशमन के यंत्र नहीं भी है। तो कई घरेलू समानों से आग पर काबू पाया जा सकता है। इसके लिए सिर्फ हिम्मत दिखाने की जरुरत है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में बाॅडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का हुआ समापन, मसल मैन ऑफ झारखंड बने प्रशांत कुमार

सलूजा गोल्ड में आयोजित माॅक ड्रिल के दौरान अग्नि शमन के पदाधिकारियों ने छात्रों और शिक्षकों को कई अग्निरोधी उपकरणों के इस्तेमाल की पूरी जानकारी दिया। मौके पर स्कूल के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा उप निदेशक रमणप्रीत कौर, स्कूल की प्राचार्य नीता दास समेत स्कूल के शिक्षक अविनाश कुमार, जावेद और अवद्येश पाठक समेत कई शिक्षक मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button