
Mumbai : राहुल द्रविड़ को श्रीलंका दौरे पर जानेवाली भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया है. टीम आगामी 5 जुलाई को श्रीलंका के दौरे पर जानेवाली है. अपने क्रिकेट करियर के दौरान द वाल के रूप में मशहूर रहे राहुल अभी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख हैं. इसके पहले वह द्रविड़ भारत ‘ए’ और अंडर 19 टीमों के कोच रह चुके हैं. सीनियर टीम के साथ द्रविड़ दूसरी बार जुड़ने जा रहे हैं. इससे पहले वह साल 2014 में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के बल्लेबाजी सलाहकार बनाये गये थे.
इसे भी पढ़ें : भारत में एक दिन में कोरोना के 20.55 लाख सैंपल की जांच की गयी
द्रविड़ 2016 से 2019 तक इंडिया-ए और अंडर-19 टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. उनके कोच रहते ही भारत की अंडर-19 टीम 2016 में विश्व कप की उपविजेता और 2018 में चैंपियन बनी थी. उन्हें 2019 में बीसीसीआई ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी एनसीए का डायरेक्टर बनाया था.
बता दें कि श्रीलंका दौरे पर जो भारतीय टीम जायेगी, वह दूसरे दर्जे की होगी. जबकि सीनियर खिलाड़ियों वाली एक टीम जून से लेकर सितंबर तक यूके में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी.
इसे भी पढ़ें : केंद्र ने जारी की नयी एडवाइजरी, वेटिलेशन पर जोर, 10 मीटर के दायरे में भी फैल सकता है संक्रमण




