
JAMSHEDPUR : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ थाना अंतर्गत टीकर निवासी पाली गोप ने पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. तबीयत बिगड़ने पर पति काला सोना गोप को इसकी जानकारी हुई जिसके बाद पाली गोप को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराय गया है. जानकारी देते हुए काला सोना गोप ने बताया कि दो दिनों पूर्व पाली गोप का बड़े भाई की पत्नी मंगली के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया था कि बात मारपीट तक पहुंच गई थी. हालांकि, मामला पारिवारिक होने के कारण दोनों भाइयों ने अपनी-अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास किया. आज सुबह दोनों भाई अपने-अपने काम पर चले गए थे जिसके बाद घर में मौजूद उसकी पत्नी और भाई की पत्नी के बीच फिर से विवाद हो गया, जिसके बाद पाली गोप ने घर पर रखा कीटनाशक खा लिया.
ये भी पढ़ें : Jamshedpur : बीडी सिंह द्वारा 6 डिसमिल जमीन पर किये गये अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर




