Lead NewsNational

टोक्यो ओलंपिक के सितारे देश की जमीं पर, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत, देखें तस्वीरें

New Delhi : टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक और यादगार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय खिलाड़ी सोमवार को देश वापस लौटे. दिल्ली एयरपोर्ट पर इनका बैंड-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया. अब एयरपोर्ट से ये सभी एथलीट्स सीधे अशोका होटल जाएंगे. जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा.

दिल्ली एयरपोर्ट पर ओलंपिक के सितारों का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे. एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे जोश के साथ भारत माता की जय के नारे लगे.

वहीं कोविड 19 महामारी पर नियंत्रण के तहत एहतियात बरतते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट भी कराया गया.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : बीजेपी नेता और उनकी पत्नी को आतंकवादियों ने गोलियों से उड़ाया

अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन

टोक्यो से वतन लौटने वालों में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और पुरुष हॉकी टीम के अलावा कई अन्य खिलाड़ी शामिल हैं. बता दें कि कोरोना संकट काल में हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अपना अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल 7 मेडल जीते.

इसी के साथ ही एथलेटिक्स में भारत को पहली बार गोल्ड मिला. वहीं पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक अपने नाम किया. भारत ने टोक्यो ओलंपिक में एक गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल और चार ब्रॉन्ज़ मेडल जीते.

इसे भी पढे़ं:मोदी का मास्टरस्ट्रोक, लोकसभा में पेश हुआ आरक्षण विधेयक, सभी का मिल रहा है साथ

Related Articles

Back to top button