
Ranchi: शहर में कोरोना वायरस का कहर जारी है. कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर एसएसपी सुरेंद्र झा ने शहरवासियों से अपील की है कि बेवजह घर से बाहर ना निकले और कोरोना प्रोटोकॉल का अवश्य पालन करें.
इसे भी पढ़ेःपाकुड़: नाना का शव पड़ा था, संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हुआ, युवक ने मामा को चाकू गोदकर मार डाला
एसएससी सुरेंद्र झा ने कहा कि पिछले कई दिनों से राजधानी रांची में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैला है. ऐसे समय में आपकी सतर्कता ही कोरोना वायरस पर काबू करने में मदद कर सकती है.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आमलोगों की भलाई के लिए ही लॉकडाउन की घोषणा की है. कोरोना का चेन तोड़ने के लिए आवश्यक है कि लोग अपने-अपने घरों में ही रहे. किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान न दें.
इसे भी पढ़ेःDeoghar में Oxygen की नहीं होगी कमी, जानिये प्रशासन ने कैसे की है तैयारी
एसएसपी ने कहा कि पुलिस शाहवासियों की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है और पुलिस शाहवासियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी.
उन्होंने कहा कि खुद की सुरक्षा के साथ-साथ परिवार और समाज की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए रांची पुलिस आमलोगों से विनम्र निवेदन करती है कि आवश्यक न हो तो घर से न निकले. आमलोगों की सहभागिता से ही लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित हो सकता है. रांची पुलिस आपलोगों के साथ सदैव तत्पर है.
इसे भी पढ़ेःकोरोना आपदा में मुंह दिखाई करके मरीजों की जान आफत में डाल रहे हैं प्राइवेट अस्पतालः बाबूलाल मरांडी




