HazaribaghJharkhand

हजारीबाग: दवा लेने जा रहे युवक को पुलिस ने पीटा

Hazaribag: हजारीबाग पुलिस अमानवीय चेहरा सामने आया है. जहां कोर्रा थाना पुलिस ने कोरोना की दवा लेने जा रहे एक युवक की पिटाई कर दी. नीलाम्बर पीतांबर चौक के पास जांच के दौरान कोर्रा थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा और उनके सिपाहियों ने एक युवक की पिटाई कर दी.

पुलिस को यह बताने के बाद भी की बहन और भांजा अस्पताल में भर्ती हैं और उनके लिए कोरोना की दवा रांची से बस से आ रही है. इसके बाद भी पुलिस ने युवक की पिटाई कर दी. युवक ने मामले की जानकारी एसपी को दी है. और कार्रवाई की मांग की है.

वहीं मामले पर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा का अपना की पक्ष है. उनका कहना है कि रात दिन ड्यूटी करने के बाद भी लोग समझने को तैयार नहीं हैं. जांच के दौरान युवक ने अपशब्द भाषा का प्रयोग किया था. भीड़ को हटाने के लिए लाठी चलाई गई थी. जिससे उसे हल्की चोट लगी है.

इसे भी पढ़ेःDeoghar में Oxygen की नहीं होगी कमी, जानिये प्रशासन ने कैसे की है तैयारी

Related Articles

Back to top button