
Ranchi : रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेनों के परिचालन को सामान्य किया जा रहा है. इस दौरान पूर्वी मध्य रेलवे की ओर से पटना से पुरी जाने वाली ट्रेनों को अवधि विस्तार दिया गया है. इसकी घोषणा रेलवे की ओर से गुरूवार को की गयी. रेलवे की ओर से बताया गया कि पटना से पुरी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को विस्तार दिया गया है. इसके साथ ही दो जोड़ी ट्रेन अब चार दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगी. ट्रेन संख्या 08439 पुरी से पटना के बीच चलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 08440 पटना से पुरी के बीच चलेगी.
इसे भी पढ़ें : BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दीदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, अब मोदी सरकार को बताया फेल
किन किन स्टेशनों पर है ठहराव
ट्रेन इस दौरान पुरी से रात 9:50 चलेगी. जो पटना दिन के 1:45 में पहुंचेगी. इस बीच कटक, आसनसोल, झाझा, किउल, मोकामा, भुवनेश्वर, मधुपुर, जसीडीह समेत अन्य स्टेशनों पर रूकेगी. ट्रेन में शयनयान के दस, एसी के दो, एसी थ्री टियर के दो समेत कुल 18 कोच हैं.




