Deoghar

देवघर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम का विशेष सफाई अभियान

Deoghar: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत देवघर नगर निगम की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आसी सिलसिले में नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल के निर्देश पर शनिवार को टावर चौक से बिग बाजार तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही इस अभियान में लोगों को साफ़ सफाई के बारे में जागरुक किया गया। फल व सब्जी विक्रेताओं को अपने आसपास के जगहों को साफ़ रखने का निर्देश दिया। सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग प्रतिबंधित है इसका उपयोग ना करें। रोड नालियों को अतिक्रमण मुक्त रखने का अनुरोध किया जिससे समुचित सफाई हो सके। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर आयुक्त ने किया। साथ ही नगर निगम की टीम ने उत्साह एव ऊर्जा से इस कार्यक्रम में भाग लिया.

इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त विजय हांसदा, सुरेंद्र किस्कू, रंजीत सिंह, राजीव रंजन, नगर प्रबंधक मृणाल कुमार, सुधांशु शेखर, वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार, सफाई निरीक्षक श्याम सुंदर राव, ब्रांड एम्बेसडर शिव सर्राफ, सारिका साह, बीरेन्द्र कुमार सिंह, शशि जोशी, पवन टमकोरिया, विपिन मिश्रा, नगर निगम की सामुदायिक संगठनकर्ता अल्का सोनी, श्वेता कुमारी, अनूप बरनवाल, मनीष भारद्वाज, मनोज गुप्ता, चंद्र किशोर आदि लोग उपस्थित थे। इसके अलावा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत आरएल सर्राफ स्कूल में छात्रों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दिया गया। सभी बच्चों को स्कूल के शिक्षक राजीव कपूर ने स्वच्छता शपथ दिलाया। आगामी सप्ताह में बच्चों के बीच क्विज कंपीटिशन व पेंटिंग कंपीटिशन आयोजित किया जाएगा। साथ ही सफ़ाई अभियान चलाकर विद्यालय परिसर में उगे झार जंगल को साफ़ किया गया। विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में आर एल सर्राफ स्कूल के शिक्षक राजीव कपूर व छात्र, नगर प्रबंधक सुधांशु शेखर, मनोज गुप्ता व चंद्र किशोर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button