Crime NewsJharkhand

छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले के बाद झारखंड में विशेष अलर्ट, नक्सलियों की गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर

Ranchi:  छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले के बाद झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले के बाद झारखंड के सीमावर्ती जिले में विशेष सतर्कता बरतने का आदेश पुलिस मुख्यालय के द्वारा दिया गया है.

नक्सलियों की हर गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है. जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे नक्सली संगठन अपनी सक्रियता बढ़ाने में लगा हुआ है.

बता दें की 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने कांकेर जिले के पखांजूर इलाके में बड़ी वारदात को  अंजाम दिया. इसमें बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गये थे.

लोकसभा चुनाव को लेकर नक्सलियों ने बढ़ा दी है सक्रियता

लोकसभा चुनाव को देखते हुए नक्सली संगठनों ने हाल के दिनों में झारखंड में सक्रियता बढ़ा दी है. चुनाव में बाधा पहुंचाने की नीयत से ये संगठन राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में एक बार फिर अपने पुराने साथियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं. नक्सली संगठन इस दौरान पोस्टरबाजी कर दहशत फैलाने का भी काम कर रहे हैं.

लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का जारी किया फरमान 

भाकपा माओवादियों ने आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का फरमान जारी किया है. मिली जानकारी के अनुसार स्तर के गुरिल्ला कैडरों को इसमें असरदार बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश माओवादी नेताओं की ओर से दिये गये हैं.

इसी की वजह से नक्सली संगठन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. पोस्टरबाजी कर चुनाव बहिष्कार करने की घोषणा कर रहे हैं.

एक कदम पीछे और दो कदम आगे की रणनीति पर चलने वाले नक्सली संगठन हाल के दिनों लगातार पुलिस से पराजय मिलने के बाद चुनाव के मद्देनजर नयी नीति बनाने का काम किया है.

नक्सलियों की ओर से प्रायः वोट बहिष्कार का नारा लगता रहा है. नक्सली संगठन इस चुनाव में कोई नया गुल खिला सकते हैं, जिससे चुनाव में बाधा पहुंचे.

इसे भी पढ़ेंः बाइक सवार अपराधियों ने युवक से लूटे 2.20 लाख, फरार

 नक्सलियों से निपटने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों की होगी तैनाती 

लोकसभा चुनाव को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती होगी. चुनाव के दौरान जैप, जगुआर, आईटीबीपी, आईआरबी और सीआरपीएफ की 600 कंपनियां तैनात की जायेंगी. 200 कंपनी पारा मिलिट्री फोर्स नक्सल प्रभाव वाली बूथों व संवेदनशील इलाकों में तैनात की जायेगी.

चुनाव के दौरान 30 प्रतिशत बलों को अतिसंवेदनशील बूथों पर तैनात किया जायेगा. 25 फीसदी बलों की तैनाती संवेदनशील और बाकी बलों की तैनाती समान्य बूथों पर की जायेगी.

इसे भी पढ़ेंः भाजपा को सबसे अधिक कवरेज, चुनाव आयोग ने मोदी का कार्यक्रम लाइव दिखाने पर डीडी न्यूज को तलब किया

 लगातार बरामद हो रहे हैं विस्फोटक 

सूचना के मुताबिक, नक्सलियों के द्वारा लोकसभा चुनाव में बाधा पहुंचाने के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक और गोली जंगलों में छुपा कर रखे जा रहे हैं.

इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि झारखंड में सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

नक्सलियों के द्वारा छिपाकर रखे गये  विस्फोटक और गोली भी बरामद किये जा रहे हैं. इसके बावजूद झारखंड के जंगलों से विस्फोटक का जखीरा लगातार बरामद हो रहा है.

इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस ने कहा, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट अब मोदी कोड ऑफ कंडक्ट बन गया है

Related Articles

Back to top button