Crime NewsJharkhandRanchi

बाइक सवार अपराधियों ने युवक से लूटे 2.20 लाख, फरार

Ranchi : बुंडू के सोनाहातू थाना क्षेत्र के दुलमी जागदा मोड़ के पास बैंक ऑफ बड़ौदा बारेंदा शाखा से रुपये निकाल कर घर जा रहे युवक से अज्ञात अपराधी 2.20 लाख लूट कर फरार हो गए. जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने सोमनाथ साहू को हथियार के बलपर रोका और फिर उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी में लग गयी है.

इसे भी पढ़ें- रांची से संजय सेठ, चतरा से सुनील सिंह और कोडरमा से अन्नपूर्णा होंगी बीजेपी की उम्मीदवार

रेकी कर घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका

इस पुरे मामले में पुलिस यह आशंका जता रही है कि अपराधियों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया है. क्योंकि जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है उससे यही अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों को पहले से ही पता था कि सोमनाथ बैंक से मोटी रकम लेकर निकला है.

बैंक के पास से ही अपराधी रेकी कर रहे होंगे. जिसके बाद जैसे ही सोमनाथ दुलमी जागदा मोड़ के पास पहुंचा अपराधियों ने सुनसान जगह पाकर घटना का अंजाम दिया और फिर तुरंत मौके से फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस के बड़े नेताओं का है टीपीसी के शार्प शूटर नीरज गंझू से संबंधः सीपी सिंह

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

इस मामले में बुंडू एसडीपीओ अशोक रविदास का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. घटना के पीछे जो भी अपराधी होंगे उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button