
New Delhi: स्पीकर महोदय सभा सचिवालय के कुछ लोग अपने चहेते अधिकारियों को बचाने के लिए मेरे सवाल को किनारे लगा देते हैं. मेरा कल भी एक सवाल था, जिससे एक घोटाला उजागर होता. लेकिन उसे अल्पसूचित प्रश्न से हटाकर तारांकित में डाल दिया गया. ऐसा इसलिए किया गया ताकि मेरे सवाल पर चर्चा के दौरान कई अधिकारी लपेटे में आ जाते. यह बातें सदन की कार्यवाही शुरू होते ही व्यवस्था के तहत कांग्रेसी विधायक प्रदीप यादव ने कही. उन्होंने मांग की कि ऐसे घोटालों को उजागर करने के लिए विधानसभा समिति बने. वह अपने सवाल को अल्पसूचित प्रश्न से हटाकर तारांकित प्रश्न में डाले जाने से नाराज थे.
जरूरत महसूस होने पर बनेगी जांच समिति
स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने प्रदीप यादव की मांग सुनने के बाद कहा कि जरूरत महसूस होने पर जांच समिति बनेगी. उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों हो रहा है, पहले उसे मैं दिखवा लेता हूँ.




