
Ranchi:अध्यक्ष महोदय झारखंड में जेल मैन्युअल का उल्लंघन हो रहा है. जेल से रंगदारी मांगी जा रही है. जेल से हत्या कराई जा रही है. सरकार चुप है. यह बातें भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने कही. उन्होंने कहा कि धनबाद में तो लगातार ऐसे मामले आ रहे हैं. व्यवसायियों को जेल से धमकाया जा रहा है. रंगदारी मांगी जा रही है. उन्होंने सरकार से इसपर कठोर करवाई की मांग की. जवाब में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा की इस मामले पर सरकार गंभीर है और जल्द कार्रवाई होगी. राज्य के सभी जेलों में धार्मिक अनुदेशक एवं जेल विजिटर के रूप मे गैर सरकारी सदस्य को बहुत जल्द मनोनीत करेगी.
इसे भी पढ़ेंःसदन में हंगामा : स्पीकर महोदय राज्य में क्या हो रहा है जो इतनी पुलिस सड़क पर है और हर जगह बैरिकेडिंग…




