JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

सदन में हंगामा : स्पीकर महोदय राज्य में क्या हो रहा है जो इतनी पुलिस सड़क पर है और हर जगह बैरिकेडिंग…

Ranchi: स्पीकर महोदय राज्य में क्या हो रहा है जो इतनी पुलिस सड़क पर है. हर चौक चौराहों पर बैरिकेडिंग किया गया है. यह चल क्या रहा है. क्या जनता सरकार से अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन भी नहीं कर सकती. यह बातें सदन के अंदर आजसू विधायक सुदेश महतो ने कही. उन्होंने कहा कि क्या स्थानीय नीति, नियोजन नीति, जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर हमलोग कार्यक्रम नहीं कर सकते हैं. जिसपर स्पीकर ने कहा कि मुझे नहीं मालूम है कि क्यों सड़कों पर इतनी पुलिस है, मैं पता करता हूँ.

मुझे मॉर्निंग वॉक से भी रोका गया: सरयू राय

वरिष्ठ विधायक सरयू राय ने कहा कि उन्हें मॉर्निंग वॉक करने से भी रोका गया. विधानसभा आते वक्त भी चेक किया गया. हालांकि यह सरकार के विवेक पर निर्भर करता है. लेकिन अगर कोई गंभीर बात है तो सरकार सदन को बताए. हमलोग सहयोग करेंगे.

हर जगह चेक किया जा रहा है महोदय: भानु प्रताप

भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि हर जगह चेक किया जा रहा है. राज्य में यह क्या चल रहा है. इसके बाद विधायक अमित मंडल ने कहा कि मुझे भी चार बार रोका गया है. यह मामला प्रिविलेज का है. स्पीकर महोदय आप संज्ञान लीजिए.

 

आपके साथ कोई घटना घटी है तो लिख कर दीजिए

अमित मंडल के सवालों पर स्पीकर ने कहा कि आपने प्रिविलेज लिखकर नहीं दिया है. आपको लिखकर सूचना देना चाहिए. आप अगर लिखकर देंगे तो कार्रवाई होगी.

 

पुलिस कर रही है अभद्र व्यवहार: शशि भूषण

भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता ने कहा कि अध्यक्ष महोदय पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। सुबह वह शून्यकाल डालने आ रहे थे। जगरनाथपुर मंदिर से पहले पुलिस ने रोककर अभद्र व्यवहार किया। यह बताने के बाद भी अभद्र व्यवहार किया कि मैं विधायक हूं और विधानसभा प्रश्न डालने जा रहे हैं

 

विधानसभा घेराव से समस्या उतपन्न ना हो इसके लिए यह किया गया

संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि 7 मार्च को विधानसभा घेराव कार्यक्रम की जानकारी थी. इसी को ध्यान में रखते हुए कई जगह बैरिकेडिंग किया गया है. लॉ एंड आर्डर में कोई समस्या नहीं हो इसके लिए यह जरूरी है. जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

 

धारा 144 लागू कराकर तीन मिनट में सीएनटी-एसपीटी में संशोधन करने वाले कर रहे हैं हंगामा…

स्पीकर महोदय धारा 144 लागू लागू करने पर भाजपा-आजसू के लोग हंगामा कर रहे हैं. ये वही लोग हैं  जो पूरे राज्य में 144 लागू कराकर मात्र तीन मिनट में सीएनटी-एसपीटी में संशोधन किये थे. यह बातें झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सदन के अंदर कही. वह धारा 144 लागू करने के विरोध में विपक्ष के विधायकों का हंगामा के बाद बोलने के लिए व्यवस्था के तहत खड़ा हुए थे.

सर्वदलीय बैठक में स्थानीयता पर हो फैसला: बंधु तिर्की

हंगामा के दौरान विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि सर्वदलीय बैठक कर स्थानीय नीति पर निर्णय लेना चाहिए. खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बने. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी यही सोच रखती है.

 

पुलिस नहीं रोक रही, मैं हूँ गवाह: इरफान अंसारी

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि स्पीकर महोदय विपक्ष के लोग सदन को गुमराह कर रहे हैं. कहीं भी पुलिस रोक नहीं रही है. मैं इसका खुद गवाह हूँ.

Related Articles

Back to top button