
Bundu: बुंडू प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को डीसी रांची राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से खूंटी लोक सभा क्षेत्र के तमाड़ विधानसभा अंतर्गत बुंडू प्रखंड में शांतिपूर्ण मतदान करने को लेकर पदाधिकारी कर्मचारी बूथ लेवल तैनात मजिस्ट्रेट और बी एल ओ के साथ बैठक का आयोजन किया. इस मौके पर डीसी और एसएसपी ने तमाम विधानसभा के तीनों प्रखंड में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की रणनीति तैयार की इसके साथ ही संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रूट चार्ट कर गश्ती दल गठित करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. डीसी रांची राहुल कुमार सिन्हा ने कहा रांची स्थित मोराबादी से मतदान कर्मी और सुरक्षा बल मत पेटियों के साथ सीधे मतदान केंद्र तक जाएंगे. मतदान केंद्र पर ही मतदाता कर्मियों और सुरक्षा बल करेंगे मतदान केंद्र में शौचालय एवं सफाई कार्य पूरा करने हेतु एसडीएम बुंडू और प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. एसएसपी रांची चंदन कुमार सिंह ने मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारियों को समय अनुसार ड्यूटी में मुस्तैद रखना और मोबाइल सेवा हमेशा उपलब्ध रहने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया उन्होंने चेतावनी दी यदि किसी हाल में मोबाइल सेवा ठप हुआ तो ऐसे पुलिसकर्मी एवं पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी. नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील मतदान केंद्र पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा तैनात करने और निकटवर्ती क्षेत्र में क्लस्टर की व्यवस्था करने की सलाह दी. इसके साथ ही मतदान कर्मियों को ले जाने के लिए ग्रामीण सड़क पुल पुलिया के बारे जानकारी हासिल किया और जहां पर बड़ी गाड़ियां बस नहीं जा सकती वहां पर छोटी बस से मतदान कर्मियों को पहुंचाया जाएगा. इस मौके पर इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू मोहनलाल मरांडी, एलआरडीसी छवि बाला, कार्यपालक दंडाधिकारी अंजली मेहता, डीएसपी रति भान सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी रेणु कुमारी, अंचल अधिकारी पवन कुमार, थानेदार पंकज भूषण के अलावा अन्य पदाधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: लातेहार में वाहन चेकिंग के दौरान 21 लाख 95 हजार रुपये बरामद




