
Hazariibagh : कोरोना की लगातार बढ़ती संख्या को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है. इसी को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को जागरुक करने का भी प्रयास किया जा रहा है.
इसी कड़ी में गुरुवार को एसपी कार्तिक एस ने सड़क पर उतरे और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया. एसपी के साथ सदर डीएसपी महेश प्रजापति पुलिस बल के कई जवान भी लोगों को जागरूक करने की कोशिश करते नजर आये. एसपी और डीएसपी माइक पर लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया. दूसरी ओर सड़क पर तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मी मास्क पहनकर झंडा चौक,पैगोडा चौक, कोल टैक्स चौक, इंद्रपुरी चौक, अस्पताल चौक में आम लोगों के साथ दुकानदारों को जागरूक करने का प्रयास किया.
बता दें हजारीबाग में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है. लेकिन आम तौर पर लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं.




