JharkhandLead NewsRanchi

JSCA में अमिताभ चौधरी की प्रतिमा लगाने का बेटे अभिषेक चौधरी ने किया विरोध

Ranchi: जेएससीए स्टेडियम, धुर्वा में जेएससीए प्रबंधन की ओर से स्व अमिताभ चौधरी की प्रतिमा लगाने के निर्णय पर विवाद शुरू हो गया है. जेएससीए के पूर्व प्रमुख और पुलिस अधिकारी रहे अमिताभ के बेटे अभिषेक चौधरी संग उनके परिजनों ने भी प्रतिमा लगाए जाने के फैसले पर आपत्ति की है. अमिताभ चौधरी की स्वर्ण जड़ित प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव को उनके परिवार एवं परिजनों ने उनके जीवन मूल्यों आदर्शों तथा संघर्षों पर प्रहार बताया है. परिवार ने JSCA के सचिव को कानूनी नोटिस भेजकर गंभीर आपत्ति जताई है. साथ ही कुछ आवश्यक जानकारियां भी मांगी हैं ताकि स्वर्गीय अमिताभ चौधरी की विरासत को अक्षुण्ण रखा जा सके एवं उनके आदर्शों के अनुरूप कार्यों द्वारा ही उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके. परिजनों के मुताबिक अमिताभ  व्यक्ति पूजा एवं बाहरी आडंबर के  गंभीर विरोधी थे. उनके लिए कर्म ही पूजा था. कार्य के प्रति उनकी एकनिष्ठा एवं समर्पण अद्भुत था. परिणाम में विश्वास करते थे आडंबर के खिलाफ थे. उनकी पुण्यतिथि पर इस तरह की प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा करना उनकी स्मृति को आभाहीन एवं  धूमिल करने के साथ-साथ उनकी बौद्धिक संपदा को भी धूल धूसरित करता है.

इसे भी पढ़ें: डुमरी उप चुनाव में I.N.D.I.A vs NDA: सहानुभूति की राह पर बेबी देवी तो यशोदा देवी को है भरोसे की तलाश

Related Articles

Back to top button