JharkhandLatehar

लातेहारः प्रधानमंत्री आवास योजना में मची है लूट, कहीं बिना निर्माण के, तो कहीं अधूरे निर्माण पर ही हो गया राशि का भुगतान

Manoj Dutt Dev

Latehar: लातेहार जिला की महुआंडार प्रखंड की पंचायतों में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला उभर कर सामने आया है. निर्माण एवं निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास की ज़मीनी हकीकत से लेकर सरकारी आकड़े भी सवालो के घेरे में हैं. सरकारी आकड़े में कई आवास की राशि निकासी बिना निर्माण के ही पूर्ण बता कर निकाल ली गयी है. कई आवास की राशि अधूरा आवास होने के बावजूद, फर्जी फोटो दिखा कर निकाल ली गयी है. कुछ आवास तो ऐसे हैं, जो राशि मिलते ही एक दिन में पूरा बना लिये गये. कुछ ऐसे हैं जिनका निर्माण खिड़की तक हुआ, मगर इन आवासों का निर्माण दूसरे ही दिन पूरा हो गया, जब इनकी राशि मिल गयी. कुछ आवास ऐसे हैं जिन्हें दसरी किस्त नहीं मिली है और उनका निर्माण भी पूरा हो गया है.

इसे भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल : डील पक्की, कांग्रेस 17 व सीपीएम 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

ऐसे आवास, जो खिड़की स्तर तक बने और फिर दूसरे ही दिन इनका निर्माण पूरा दिखाया गया  

सरकारी आकड़ों में महुआंडार प्रखंड की चेनपुर पंचायत के ग्राम खजूर टोला का लाभुक इरमा लकड़ा योजना संख्या jh190264 ग्राम औंरआ टोली, लाभुक संजीता तिग्गा योजना संख्या jh2727698 ग्राम औरंआ टोली, लाभुक डेनियल मुंडा योजना संख्या jh2076354 ग्राम अहिर्पुरवा लाभुक जगेस्वसर मिंज योजना संख्या jh2823718 ओरसा पंचायत के ग्राम जामडीह, लाभुक पवन नाथ नगेसिया योजना संख्या jh1347538 ग्राम चिरो रामेस्वर नगेसिया योजना संख्या jh1589580 पंचायत अमवाटोली ग्राम अमवाटोली लाभुक कपिल सिंह योजना संख्या JH2633373 ग्राम अमवाटोली, लाभुक सुलेमन उराव योजना संख्या JH2643117 ग्राम अमवाटोली, लाभुक जलधारी देवी योजना संख्या JH2580832 ग्राम बरटोली लाभुक पौलुस टोप्पो योजना संख्या JH2353303 ग्राम बरटोली लाभुक अथनिसिया मिंज योजना संख्या JH1681699 पंचायत हामी ग्राम मेढ़हारी, लाभुक गाब्रिएल कुजुर योजना संख्या JH2237334 ग्राम प्रभु लकड़ा योजना संख्या JH2244161 ग्राम हामी खास, लाभुक बिनोद तिर्की योजना संख्या JH2582945 पंचायत अक्सी ग्राम बम्दुआ लाभुक भलान्गु मुंडा योजना संख्या jh1582919 ग्राम बम्बुआ, लाभुक रेंग्हू खेरवार योजना संख्या jh1110796 ग्राम सरनाडीह लाभुक अरबिंद मुंडा योजना संख्या jh1766214 को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रथम रकम मिला दूसरा मिला ही नहीं और आवास पूर्ण बता दिया गया है. इसका प्रमाण ओन लाइन प्रधानमंत्री आवास योजना की वेबसाइट पर जा कर देखा जा सकता है.

इसे भी पढ़ेंः अपराधियों ने किया हेंदेगीर के स्टेशन मास्टर और पोर्टर का अपहरण, छोड़ा, रेलवे ट्रैक पर बम लगाया

ऐसे आवास जिनका निर्माण हुआ ही नहीं लेकिन फर्जी फोटो दिखाकर हो गया भुगतान  

ओरसा पंचायत के ग्राम जामडीह में लाभुक पवन नाथ नगेसिया योजना संख्या jh1347538 एवं चिरो ग्राम, लाभुक रामेस्वर नगेसिया योजना संख्या jh1589580 पंचायत महुआंडार ग्राम राज्दंडा, लाभुक सिलबिनिया एक्का योजना संख्या jh2382963 एवं ग्राम रामपुर, लाभुक कमलेश नायक योजना संख्या jh1937387 चेनपुर पंचायत अन्तर्गत ग्राम चेनपुर, लाभुक सुनील एक्का योजना संख्या jh2583870 लाभुक सुधीर केरकेट्टा योजना संख्या jh2717346, लाभुक बेंजामिन तिर्की योजना संख्या jh2785802 ग्राम हरिनाघुरा, लाभुक हेरोम पन्ना योजना संख्या jh2325622, लाभुक सुलेमान तिग्गा योजना संख्या jh2900754 ग्राम औंरा टोली, लाभुक फुल्जेंस खाखा योजना संख्या jh2908207, लाभुक सरिता देवी योजना संख्या jh2878322 सिल्वेस्टर तिग्गा योजना संख्या jh2761294 लाभुक सितोफा एक्का योजना संख्या jh2763832 लाभुक विल्यम टोप्पो योजना संख्या jh2702468, लाभुक मूलो कुजुर योजना संख्या jh1844410, लाभुक डेनियल मुंडा योजना संख्या jh2076354 ग्राम बेहरातोली, लाभुक विजय खलखो योजना संख्या jh2524502 लाभुक अरदियां खाखा योजना संख्या jh2552991, लाभुक उमेश खलखो योजना संख्या jh2553075 ग्राम अहिर्पुरवा, लाभुक जागेश्वर मिंज योजना संख्या jh2823718.

निर्देश है पक्केर मकान का, बन रहे हैं मिट्टी के घर

प्रखंड की अक्सी पंचायत अन्तर्गत ग्राम तमोली में लाभुक रूसा कोरवा योजना संख्या jh1047596, लाभुक मल्तु कोरवा योजना संख्या jh1047599. इन योजनाओं के लाभुक आदिम जनजाति के हैं. सरकार ने इनको पक्का घर बनाने कि राशि उपलब्ध करायी है. लेकिन योजना स्थल कि जांच हुई तो पता चला कि घर का निर्माण मिटटी से किया जा रहा है. यह मिट्टी का निर्माण भी अधूरा है. लेकिन पूरी राशि की निकासी कर ली गयी है. वेबसाइट की डिटेल के अनुसार इन आवासों को पूर्ण बताया गया है और राशि का भुक्तन भी पूर्ण बताया जा रहा है.

भुगतान मिलते ही दूसरे दिन हो गया आवास का निर्माण पूरा  

कुछ आवास हैं जिनका निर्माण खिड़की स्तर तक हुआ. दूसरी किस्त का भुगतान हुआ. और ठीक इसके दूसरे दिन आवास का निर्माण पूरा हो गया. पंचायत अम्वातोली ग्राम अम्वातोली लाभुक जलधारी नगेसिया योजना संख्या jh2580832 २६/०७/२०१८ के तहत जियो मार्ट की तस्वीर ली जाती है. पहली किस्त के रूप में लाभुक को 31/07/2018  को राशि का भुगतान होता है. 27/02/2019  को दूसरी तस्वीर ली जाती है जिसमें आवास खिड़की स्तर तक बना हुआ दिखाई देता है. लाभुक के खाते में 01/03/2019 को राशि पहुंचती है और इसी दिन आवास का निर्माण भी पूरा हो जाता है. दूसरे अर्थ में एक दिन में आवास खिड़की स्तर से ढलाई तक बना लिया जाता है. इस चमत्कार को भी विभाग की वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है. इसी तरह का कारनामा महुआंडार पंचायत के ग्राम रामपुर के लाभुक कमलेस नगेसिया योजना संख्या jh1937387 ग्राम अम्वातोली, लाभुक कपिल सिंह योजना संख्या jh2633373 ग्राम अम्वातोली, लाभुक अल्बेर्तिना गिद्ध योजना संख्या jh1622329, लाभुक गोदलिबा टोप्पो योजना संख्या jh2353303, लाभुक अथनिसिया मिंज योजना jh1681699 के साथ हुआ है. जाहिर सी बात है कि यहां पैसों की बंदरबांट हो रही है. वहीं इन मामलों में ये भी सच है कि किसी भी पूरा गये आवास के साथ लाभुक की तस्वीर नहीं है. जो कि नियम के अनुसार होना चाहिये.

कहीं भुगतान से अधिक बन गये हैं आवास

बीडीओ और आवास समन्वयक अरुणा पूनम ठीठीओ ने प्रखंड से जो ऑनलाइन जारी की है, वो भी सवालों के घेरे में है. लाभुक को हुए भुगतान से अधिक आवास का निर्माण हुआ है. प्रखंड की अक्सी पंचायत में प्रधान मंत्री आवास योजना में कुल 74 लाभुकों का चयन हुआ. प्रथम किस्त में 40 हज़ार रुपये का भुगतान हुआ. दूसरी किस्त में 38 लाभुकों को 85 हज़ार का भुगतान हुआ. मगर यहां 38 की जगह 41 आवास का निर्माण हो गया है. इसी तरह अम्वातोली पंचायत में कुल 72 लाभुकों का चयन हुआ. प्रथम किस्त कि राशि का भुक्तान हुआ. दूसरी किस्त का भुगतान 37 लाभुको को हुआ. लेकिन 37 की जगह 42 आवास का निर्माण हो गया. चैनपुर पंचायत में कुल 63 लाभुको का चयन हुआ. प्रथम किस्त का भुक्तान हुआ. दूसरी किस्त का भुक्तान 26 लाभुकों को हुआ. लेकिन 26 लाभुकों की जगह 30 लाभुकों का आवास पूरा हो गया. गढ़बुधनी पंचायत में कुल 17 लाभुक का चयन और भुगतान हुआ. दूसरी किस्त का भुगतान 6 लोगों हुआ. हामी पंचायत में कुल 91 लाभुक का चयन हुआ. प्रथम किस्त का भुगतान हुआ. दूसरी किस्त का भुगतान 77 लाभुक को हुआ. लेकिन 77 की जगह 80 आवास का निर्माण हो गया. ओरसा पंचायत में 106 लाभुक का चयन हुआ. प्रथम किस्त के भुगतान के बाद दुसरी किस्त का भुगतान 33 लाभुक को हुआ. लेकिन 33 की जगह 36 लाभुकों के आवास पूरे बन गये.

इस तरह होती है पैसे की बंदरबांट

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास की योजनाओं में, जिले में गड़हड़ी कोई नयी बात नहीं है. उच्च स्तर के अधिकारी और रांची में बैठे अधिकारियों तक को इन गड़बड़ियों की जानकारी है. लेकिन कार्रवाई नहीं होती है. सूत्र बताते हैं कि इसमें प्रखंड विकास विकास पदाधिकारी, प्रधानमंत्री योजना आवास समन्यवयक और स्थानीय दलाल के बीच राशि की सीधी बंदरबांट होती है.

क्या कहते हैं जिम्मेदार अफसर

अभी तक इस तरह की शिकायत नहीं मिली है.  फिर भी मामले की जांच की जायेगी. अगर आरोप सही पाये गये तोघोटाले में शामिल सभी लोगों को जेल भेजा जायेगा- राजीव कुमार, उपायुक्त, लातेहार

इसे भी पढ़ेंः हजारीबाग सदर अस्पताल की सीएस डॉ ललिता वर्मा के पति का ऑडियो हुआ वायरल, कहा – विजिलेंस-तिजिलेंस कुछ नहीं है….तुम भी कमाओ और पैसे पहुंचाते जाओ, सुनें ऑडियो

 

Related Articles

Back to top button