
Jamshedpur: जमशेदपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था समाधान ने अपने 7 वें स्थापना दिवस सप्ताह के दौरान मंगलवार को शहर के दो दिव्यांग को ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाया. जुगसलाई रतनबाग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षा पूनम विग ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन हरजीत कौर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन वीणा खिरवाल ने किया. बागबेड़ा के दो दिव्यांग अनिल ठाकुर और बबलू मैती को समाधान ने ट्राई साइकिल दी.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाधान के संरक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही समाज की असली सेवा है. सामाजिक संगठन के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचना और उनकी सेवा करना आत्मीय शांति प्राप्त कराती है. अध्यक्ष पूनम विग ने कहा कि अपनी 7 वीं वर्षगांठ पर संस्था आज से कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है. 16 अप्रैल को संस्था के माध्यम से जनसेवा हेतु ब्लड बैंक धातकीडीह में रक्तदान शिविर का अयोजन किया जा रहा है. साथ ही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए 17 अप्रैल को ग्रामीण क्षेत्र के लिए पानी टैंकर की शुरुआत की जाएगी जो जरूरतमंद क्षेत्रों में जल उपबल्ध कराएगी. आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से दिनेश कुमार, पूनम विग, वीणा खिरवाल, पूनम साहू, हरजीत कौर, किरण साव, महेंद्र पाल कौर, कुलजीत सदाना, कमलेश विभार, अनिता विभार आदि उपस्थित थे.




