
Patna : बिहार बिजली विभाग ने अब तक 25000 लोगों पर बिजली चोरी करने का मामला दर्ज किया है. इसके अलावा लंबे समय से बकायेदारों को डिफाल्टर घोषित कर विभाग सख्ती से वसूली करेगा. विभाग ने 9220 करोड़ की वसूली की है जो पिछले वर्ष की तुलना में 27% अधिक है. विभाग अब अधिक से अधिक स्मार्ट मीटर लगा कर बकाया की समस्या के समाधान को लेकर भी बड़ी तैयारी में है. राजस्व वसूली को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने विभागवार समीक्षा की है. समीक्षा बैठक में सीएम ने राजस्व वसूली के निर्देश दिये हैं जिसके बाद बिहार राज्य पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) ने राज्य में बिजली की चोरी और दुरुपयोग रोकने के लिए सख्ती बढ़ा दी है.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand Budget Live: एक लाख, एक हजार करोड़ का बजट सदन में पेश
इसके साथ ही पुराने बकायेदारों (डिफॉल्टर कंज्यूमर) के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. चालू वित्त वर्ष के फरवरी माह तक 9220 करोड़ रुपये की वसूली की गयी है, यह अपने आप में रिकॉर्ड बताया जा रहा है.
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 27% अधिक वसूली की गयी है. उत्तर बिहार बिजली वितरण कंपनी ने 4361 करोड़ रुपये और दक्षिण बिहार बिजली वितरण कंपनी ने 4859 करोड़ की वसूली की है. राजस्व में 1950 करोड़ की तात्कालिक वृद्धि पिछले पांच वित्तीय वर्षों में सर्वाधिक बतायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें:बिहार विधानसभा में मेडिकल की पढ़ाई की मोटी फीस को लेकर विपक्षी पार्टियों ने किया हंगामा




