
Ranchi: गेतलसूद डैम में डूब रहे एक हिरण को युवक छत्तीस नायक ने बचा लिया. शनिवार की सुबह में छत्तीस नायक अपनी नाव लेकर गेतलसूद डैम में मछली मार रहा था. बीच डैम में पहुंचने पर उसने एक हिरण को डूबते देखा. छत्तीस नायक मछली मारना छोड़ हिरण को बचाने में लग गया. वह नाव लेकर हिरण के पास पहुंचा व उसे सुरक्षित बचाया.
इसे भी पढ़ेंःGOOD NEWS: भारत अव्वल, 10 करोड़ लोगों को लगाया सबसे तेज कोरोना वैक्सीन
घर पहुंचने पर छत्तीस ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी. महिलोंग रेंजर आरके सिंह के निर्देश पर तत्काल वनकर्मी मौके पर पहुंचे. हिरण को जराटोली जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया. छत्तीस नायक ने बताया कि, हिरण ओरमांझी की ओर से तैरते हुए आ रहा था, लेकिन डैम की लंबाई अधिक होने की वजह से बीच डैम में आकर वह काफी थक गया. यहां पर हिरण डूबने लगा तभी मेरी नजर उसपर पड़ी। रेंजर आरके सिंह ने हिरण को बचाने वाले छत्तीस नायक की सराहना की.




