GarhwaJharkhand

गढ़वा : बीच शहर में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़ उचक्कों ने दो लाख उड़ा लिये

Palamu/Garhwa : गढ़वा शहर में शनिवार को उचक्कों ने एक वाहन में रखे दो लाख रुपये दिनदहाड़े उड़ा लिये. उचक्कों ने वाहन का शीशा तोड़कर रुपयों पर हाथ साफ किया.

यह घटना शहर के चिनिया रोड स्थित भीड़भाड़ वाले इलाके में जीपी प्लाजा नामक मार्केट कॉम्प्लेक्स के पास हुई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. कोई सुराग नहीं मिला है.

इसे भी पढ़ें : गढ़वा : वज्रपात ने ली तीन किसानों की जान, दो महिलाओं समेत तीन झुलसे

मजदूरों को पेमेंट करने के लिए निकाले थे रुपये

गढ़वा : बीच शहर में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़ उचक्कों ने दो लाख उड़ा लिये
भुक्तभोगी विकेश तिवारी.

भुक्तभोगी संवेदक विकेश तिवारी ने बताया कि मजदूरों को पेमेंट करने के लिए उन्होंने पीएनबी से दो लाख रुपये निकाले थे. पैसे कार में रखे थे.

वे वाहन को लॉक कर मार्केट कॉम्प्लेक्स में किसी काम से गये थे. लौटने पर पाया कि वाहन के शीशे टूटे हुए थे और अंदर से रुपयों के बंडल गायब थे.

इसे भी पढ़ें : ज्ञानसेतु ई विद्यावाहिनी में स्कूलों की रुचि नहीं, 21 जिलों से सिर्फ 198 ने भरा फॉर्म

बैंक से ही पीछा करने की आशंका

विकेश ने आशंका व्यक्त की है कि बैंक से रुपये निकालने के बाद से उचक्के उनके पीछे लगे थे. विकेश का बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुटी हुई है. पेट्रोल पंप का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : पलामूः 48 घंटों में चार बड़े हादसे-चार की मौत, आक्रोशित लोगों ने फूंका हाइवा

Related Articles

Back to top button