Palamu

पलामूः 48 घंटों में चार बड़े हादसे-चार की मौत, आक्रोशित लोगों ने फूंका हाइवा

Palamu: सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे तमाम दावों के बावजूद पलामू में सड़क दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं. जिसमें असमय लोगों की मौत हो रही है.

पिछले 48 घंटे के दौरान जिले में चार बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुई. जिसमें अबतक चार लोगों की मौत हो गयी. शुक्रवार की रात से शनिवार की दोपहर तक जिले में तीन सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिसमें तीन युवक और एक अधेड़ की मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ेंःपटना : मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली जमानत, कहा था- सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों

हादसे पर भड़ेक लोगों ने फूंका हाइवा

सड़क हादसे में हुई मौत के बाद जनाक्रोश भड़क गया. शुक्रवार रात हुई सड़क दुर्घटना के बाद एनएच 98 को तीन घंटे तक जाम रखा गया.

इधर शनिवार की दोपहर पंडवा थाना क्षेत्र के कजरी में हाइवा के धक्के से दो युवकों की मौत हो गयी. जिसके बाद हाइवा में तोड़फोड़ के बाद लोगों ने आग लगा दी.

हालांकि आग लगाने और तोड़फोड़ को रोकने के लिए पुलिस की ओर से प्रयास किया गया. लेकिन गुस्साये लोग किसी की एक न सुनी और आगजनी और तोड़फोड़ कर दी.

वहीं दूसरी घटना में इसी थाना क्षेत्र में लोहड़ा के पास अज्ञात वाहन के धक्के से 12वीं के छात्र की मौत हो गयी, जबकि दो छात्र गंभीर हो गए.

सम्मानित होने जा रहे छात्र की मौत

पंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 39 (पुराना 75) पर लोहड़ा में ट्रक के धक्का से बाइक सवार 12वीं के छात्र नावाबाजार के दमारो निवासी देव कुमार रजक की मौत हो गयी. देव ने हाल में ही 94 प्रतिशत अंक लाकर परीक्षा पास की थी.

इसे भी पढ़ेंःबोकारो: गरगा नदी में अतिक्रमण के साथ हो रहा पानी का दोहन, बिल्डर ने बना डाले दो कुएं

उसे सम्मानित किया जाना था. सम्मान पाने के लिए वह अपने दो अन्य दोस्तो मुकंज कुमार और आकाश कुमार के साथ बाइक से मेदिनीनगर आ रहा था. इस हादसे में उसके दोनों दोस्त जख्मी हो गये.

साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा

एक अन्य हादसे में एनएच 98 पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब कला निवासी 55 वर्षीय बबन राम को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया.

बबन अपनी खेत पर बड़े भाई का खाना लेकर रात करीब 10 बजे साइकिल से जा रहे थे. मूर्तियाथान के पास छत्तरपुर की ओर से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मारते हुए बबन को रौंद दिया.

मौत के बाद एनएच को रात एक बजे जाम रखा गया. बाद में क्षेत्रीय विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के आश्वासन पर जाम हटाया गया. विधायक ने प्रभावित परिवार को आवास, विधवा पेंशन और 20 हजार रूपये सहायता राशि देने का आश्वासन फोन पर दिया.

बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा- दो की मौत,एक गंभीर

इधर पंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कजरी गांव के समीप कोयल लदे हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी.

जबकि जीतू प्रजापति नामक युवक गंभीर हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मुआवजे की मांग को प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ेंःराज्य के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

Related Articles

Back to top button