
Deoghar : कबड्डी प्रीमियर लीग का पहला सीजन का मैच 21 मार्च से 27 मार्च तक केकेएन स्टेडियम में खेला जाएगा. इसमें कुल 6 टीम झौसागढ़ी लायंस, शिवगंगा योद्धा, बिलासी टाइगर्स, बेलाबगान बुल, जसीडीह जांबाज, बैद्यनाथ वारियर्स शामिल है. इसको लेकर 72 खिलाड़ियों की खरीद बिक्री टीम मालिकों द्वारा जनवरी 2021 में ही किया जा चुका था. परंतु कोविड-19 के कारण मैच नहीं खेला जा सका था. सभी टीम में 4 खिलाड़ी झारखंड के अन्य जिला से है, बाकी सभी खिलाड़ी देवघर जिला से है.
आज टीम मालिकों एवं कमेटी की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया. रोजाना 3 मैच शाम 5 बजे से खेला जाएगा. फाइनल मैच और तृतीय स्थान के लिए 27 मार्च को शाम 6 बजे से खेला जाएगा.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट के BOSS, पुजारा और रहाणे टेस्ट टीम से बाहर, बुमराह उपकप्तान
उद्धघाटन मैच के दिन रंगारंग कार्यक्रम और आतिशबाजी के साथ मैच शुरु किया जाएगा. बेस्ट खिलाड़ियों के लिए इनामी राशियों की बौछार है. विजेता टीम को 25 हजार, उपविजेता को 15 हजार , तृतीय टीम को 11 हजार दिया जाएगा. साथ ही शेष टीम को 5-5 हजार सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा. बैठक में आयोजन सचिव धमेंद्र देव ने कहा की पूरा देवघर कबड्डी के रंग में रंगने जा रहा है.
बैठक में डीएसए के सचिव आशिष झा, महेश राय, संजय मालवीय, वीरेंद्र सिंह, मनोज मिश्रा, ऋषि सिंह, योगेंद्र तिवारी, रितेश केशरी, मनीष पाठक, कोषाध्यक्ष पंकज भलोटिया, आलोक कुमार, नवीन शर्मा, कृष्णा कुमार बर्णवाल, विभिन्न टीम के ओनर सचिन मिश्र, सोमेश पंडित, रवि ठाकुर, कनिष्क कश्यप, देवप्रिय, अशरफ इत्यादि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:राज्य के सरकारी स्कूलों को आउटसोर्सिंग पर देने की योजना बना रही सरकार




