
- निजी स्वार्थ के लिए ढेंगा-चिरुडीह गोलीकांड की तरह केरेडारी में ग्रामीणों को भड़का कर क्षेत्र में अशांति फैलाने का लगाया आरोप
Hazaribagh : ग्रामीणों ने विधायक अंबा प्रसाद को काला झंडा दिखाया. ग्रामीणों ने विधायक पर आरोप लगाया कि वे निजी स्वार्थ के लिए ढेंगा-चिरुडीह गोलीकांड की तरह केरेडारी में ग्रामीणों को भड़का कर क्षेत्र में अशांति फैलाने का काम किया है. ग्रामीणों ने विरोध में नारेबाजी भी की. हुआ यूं कि सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा केरेडारी थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू करने के बावजूद स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव स्थित झुमरी टांड़ में चट्टी बरियातू कोल परियोजना अंतर्गत विस्थापन के सवाल पर एक सभा के लिए जा रही थीं.
इसे भी पढ़ें:सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर अब एथलीट कोच मारिया को मिलेगी मदद
वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने विधायक के खिलाफ केरेडारी में उनके माता-पिता की तरह ढेंगा-चिरुडीह की तरह निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए केरेडारी में ग्रामीणों को भड़का कर माहौल खराब करने और क्षेत्र में अशांति फैलाने का आरोप लगाया और काला झंडा दिखाते हुए विधायक के खिलाफ “अम्बा प्रसाद वापस जाओ” के नारे लगाये.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट के BOSS, पुजारा और रहाणे टेस्ट टीम से बाहर, बुमराह उपकप्तान




