
Ranchi: झारखण्ड की राजधनी रांची में आईआईटी और युवा सदन के तत्वाधान में दो दिवसीय सीएससआर कॉनक्लेव का समापन हुआ. इस कार्यक्रम को समाज में बदलाव लेने के संकल्प से तय किया गया था. सीएससआर कॉन्क्लेव में झारखण्ड के मुख्य कॉरपोरेट कंपनी और विभिन्न एनजीओ को एक प्लैटफॉर्म दिया गया, जहां झारखण्ड के विभिन्न एनजीओ ने कॉरपोरेट कंपनियों के समक्ष अपने अपने कार्यो का प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनी में सभी एनजीओ ने अपने अपने कार्य को सभी के समक्ष रखा. इस कार्यक्रम का आयोजन सीएसआर सेल स्काईटेक् प्रोजेक्ट कंसल्टेंसी के सौजन्य से किया गया था. युवा सदन लगातार 4 वर्षो से झारखण्ड में सामाजिक बदलाव लाने का प्रयास कर रहा है, पूर्व में युवा सदन ने कई कार्यक्रम जैसे की आर्टिफिसियल पार्लिअमेंटरी सेशन और लीगल एड कैम्पेन के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाया है और आम जनों को उनके हक़ और क़ानूनी अधिकार का एहसास करवाया है. वर्त्तमान में युवा सदन सामाजिक त्रुटियों को दूर करने के क्षेत्र में काम रह है. युवा सदन के अनुसार झारखण्ड में कई कॉर्पोरेट कंपनी है जिनके टर्नओवर के 2 प्रतिशत के सीएसआर फण्ड से समाज में बदलाव लाया जा सकता है.
बता दें कि कम्पनीज एक्ट के सेक्शन 135 के अनुसार भारत में कॉरपोरेट कंपनियों को अपने टर्नओवर का काम से काम 2 प्रतिशत हिस्सा सामाजिक विकास में खर्च करना अनिवार्य है. झारखण्ड के सभी एनजीओ इसी फण्ड का लाभ स्काई टेक प्रोजेक्ट कंसल्टेंसी के माध्यम से ले सकते हैं. इस कार्यकर्म में कई एनजीओ जैसे की राजवती सेवा संस्थान, सारथी एनजीओ थिओडोरी रूरल डेवलोपमेन्ट, ओएनिमल वेलफेयर ट्रस्ट, ग्राम ज्योति, सिद्ध ईश्वर लोक प्रेरणा ने भाग लिया.
कार्यक्रम में शामिल एनजीओ एक्सपोज़र आर्ट और कल्चर के माध्यम से समाज में लिट्रेसी को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है. एनजीओ देवकी नंदन फाउंडेशन महिलाओं और युवाओं के लिए सोसिओ इकोनॉमिक बदलाव लाने का प्रयास कर रही है.




