
Jahanabad: जिले के भसेरी गांव में गुरुवार को 6 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही दो लोगों ने दुष्कर्म किया है. बच्ची के परिजनों ने गांव के दो लोग दीना शर्मा और विनोद शर्मा पर लड़की के साथ गंदा काम करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. जहानाबाद महिला थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. परिजनों ने बताया कि बच्ची की मां नहीं है . वह बचपन में इसे छोड़कर चली गयी थी. जिसके बाद उन्होंने इस बच्ची को अपने पास रख लिया और तब से उसका भरण पोषण कर रहे हैं.
बच्ची की सारी जिम्मेदारी उनके कंधे पर है. बच्ची को गोद लेने वाले चाचा-चाची इस घटना के आहत हैं और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे है.
इसे भी पढ़ें:रांची में री-रजिस्ट्रेशन कर चल रहे हैं 15 से 20 साल पुराने वाहन
पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने घर से गांव के बधार में मेहंदी का पत्ता लाने के लिए गयी थी तभी गांव के ही दो लोग विनोद शर्मा और दीना शर्मा ने बच्ची से पूछा की तुम्हे रोटी बनाना आता है. जब लड़की ने कहा कि हां उसे रोटी बनाने आता है.
तब दोनों उसे लेकर घर के अंदर चले गये और बारी-बारी से उसके साथ घिनौना काम किया. जिसके बाद बच्ची रोती हुई अपने घर पहुंची जब कारण पूछा गया तब उसने पूरी घटना की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें:SE Railway News: घट रहा कोरोना का असर, धीरे-धीरे बढ़ेगा ट्रेनों का परिचालन, ये रही जीएम के दौरे की पूरी जानकारी




