
Ranchi: राज्य सरकार ने झारखंड विधानसभा में आहुत 23 फरवरी से बजट सत्र के लिए राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के विभागों के सवालों के उत्तर देने व विधायी कार्यो के लिए छह कैबिनेट मंत्रियों को प्राधिकृत किया है. इस संबंध में मंत्रीमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.
ये मंत्री इन विभागों के जवाब देंगे
आलमगीर आलम- गृह, कारा सहित मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, कार्मिक, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग, विधि विभाग.
रामेश्वर उरांव- राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, आइटी विभाग.
श्री बादल- खान एवं भूतत्व विभाग.
मिथिलेश कुमार ठाकुर- उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, स्कूली शिक्षा विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग.
सत्यानंद भोक्ता- नगर विकास एवं आवास विभाग.
बन्ना गुप्ता- उर्जा विभाग.




