
Ghatshila: गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर मैट्रिक परीक्षा 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले 11 टॉपर छात्र -छात्राओं को 1100-1100 नगद राशि देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्य नारायण ओझा ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रामावतार अग्रवाल,अशोक अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पार्षद लक्ष्मी मुर्मू, डॉक्टर संगीता देवदूत सोरेन, मुखिया दुलाराम महाली, संरक्षक कुंदन कुमार सिंह, सचिव बाबूलाल सिंह,सह सचिव जयप्रकाश अग्रवाल, हिमांशु पात्रो आदि उपस्थित थे.
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामावतार अग्रवाल ने कहा कि प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम काफी प्रशंसनीय है. समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई कर मंजिल प्राप्त करने की नसीहत दी. कहा कि बच्चों को अपना लक्ष्य हमेशा ऊंचा रखना चाहिए. संस्थापक कुंदन कुमार सिंह ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर देश का नाम रोशन करने की नसीहत दी. कार्यक्रम को पूर्व जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू, प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, मुखिया दुलाराम महाली, महाविद्यालय के सचिव बाबूलाल सिंह, सचिव जयप्रकाश अग्रवाल, प्रिंसिपल शिवपूजन सिंह चौहान, उप प्राचार्य निराकर साहू पॉलिटेक्निक कॉलेज के उप प्राचार्य अनुराग कुमार झा ने भी संबोधित किया.
जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया. इनमें मुख्यरूप से मुसाबनी अंश 19 की जिला पार्षद लक्ष्मी मुर्मू, प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, पूर्वी मुसाबनी पंचायत के मुखिया दुलाराम महाली, उप मुखिया राजेश गिरी, पूर्व जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू, समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, बहरागोड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज के उप प्राचार्य अनुराग कुमार झा, दुर्गापद परीक्षा, जादूनाथ बोराल, जितेंद्र शर्मा
आदि को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया.
इन टॉपरों को मिला सम्मान
जीसीजेडी हाई स्कूल के पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के टॉपर को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया. इनमें मुख्यरूप से मैट्रिक परीक्षा में स्कूल टॉपर रहे एम साईमन राज, आशीष कुमार, दिलीप हेंब्रम, गोपीनाथ सोरेन, बादल कैवर्त, श्रवण गिरी, देविका महाली, पवन कुमार गुप्ता, सावन कुमार गुप्ता, आल्हा हेंब्रम आदि शामिल थे. इस अवसर पर सोमेश्वर झा, विनोदानंद झा, रामानुग्रह सिंह , विनोद कुमार लाल, निमाई मार्डी, मो जहीरूद्दीन अंसारी, किरण सिंह,अल्पना सिंह, सुशील सोरेन सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. मंच का संचालन मुरारी प्रसाद सिंह ने किया.
ये भी पढ़ें- Ghatshila : घाटशिला पुलिस की तरकीब आई काम, 10 मोबाइल फोन बरामद, शिकायतकर्ताओं को सौंपा गया




