
Ranchi: कांग्रेस के सभी नाराज विधायक दिल्ली से रांची आ रहे हैं. यह सभी विधायक बुधवार की शाम रांची पहुंच रहे है. कांग्रेस के नाराज कुल आठ विधायक शनिवार की शाम रांची से दिल्ली के लिए आलाकमान से मुलाकात करने गये थे. उनकी मांग थी कि चंपाई सरकार की कैबिनेट में पुराने चेहरों की जगह नये चेहरो को मौका मिले. इन विधायकों की दो दौर की बैठक प्रदेश प्रभारी से भी हुई थी. लेकिन बात नहीं बनने पर इन लोगों ने बिरसा चौक स्थित होटल रासो में बैठक की. इसके बाद दिल्ली के लिए निकल गए.
के. सी. वेणुगोपाल से मिले सभी नाराज विधायक
झारखंड के पूर्व कांग्रेस प्रभारी उमंग सिंगार सभी से बार-बार मिल रहे थे. चौथे दिन से श्री ने सभी से मिलना शुरू किया. मंगलवार यानी पहले दिन अंबा प्रसाद, इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला से कल मुलाकत हुई थी. बाकी बचे विधायकों से आज मुलाकात हुई है.
होटल में बैठक कर आठ विधायक गए थे दिल्ली
होटल से निकलने वाले विधायकों की संख्या आठ थी. जिसमें विधायक दीपिका सिंह पांडेय, अंबा प्रसाद, डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप, भूषण बारा, उमाशंकर अकेला, सोना राम सिंकू, जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह शामिल है. बता दें कि पार्टी की निर्णय से नाराज विधायकों की संख्या 12 है.




