Bihar

सिवान : अवैध तरीके विदेश भेजने वाली एजेंसी का संचालक गिरफ्तार, सौ पासपोर्ट जब्त

Siwan : बिहार के सिवान जिले में अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेजने वाली एक एजेंसी से पुलिस ने करीब सौ पासपोर्ट जब्त करते हुए उसके संचालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि आव्रजन कानून के तहत गैर निबंधित उक्त एजेंसी का नाम आलीशा इंटरनेशनल है जहां छापेमारी कर आज पुलिस ने करीब सौ पासपोर्ट, लैपटाप, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए.

इसे भी पढ़ें- मनरेगा : बकरी और मुर्गी का भी हक मार गये अधिकारी और बिचौलिये, डकार गये पौने तीन लाख रुपये

उन्होंने बताया कि पुलिस उक्त एजेंसी के संचालक मिथिलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है. झा ने बताया कि विदेश मंत्रालय से प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त एजेंसी पर छापा मारा गया. फिलहाल आव्रजन कानून उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button