
Sitamadhi: जिले में एक भाई ने अपने ही सगे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी है. घटना रविवार की देर रात की है. जानकारी के अनुसार मां से उत्पन्न विवाद में बीच बचाव के लिए आये सगे भाई ने अपने भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है. सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मृतक आरोपी नीतीश कुमार का अपनी मां से किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था. इसी दौरान बड़ा भाई सत्य नारायण पंडित झगड़े का विरोध करने लगा.
विरोध करने पर भाई नीतीश ने सत्य नारायण पंडित के गले में हसुआ घुसा कर हत्या कर दी. वहीं घटनास्थल से आरोपी फरार हो गया. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर जुटे तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं पुलिस हत्यारे भाई की तलाश कर रही है.




