JharkhandLead NewsRanchi

झामुमो के बाद सीता सोरेन ने विधायक पद से भी दिया इस्तीफा

Ranchi: हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने झाममो के सभी पद से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार 19 मार्च को विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है. वो झारखंड विधानसभा में जामा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही थी. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को जो चिट्ठी लिखी है उसमें लिखा है कि ” मैंने विभिन्न कारणों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी का प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दी हूं. मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिंबल पर जामा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक हूं.

नैतिकता का तकाजा है कि पार्टी छोड़ने से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्दे नजर रखते हुए विधायक पद का भी परित्याग कर रही हूं. मैं इन्हीं कारणों ने झारखंड विधानसभा के सदस्या से इस्तीफा देती हूं.”

विधायक का पद छोड़ने से पहले सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा पार्टी ने मंजूर नहीं किया है.

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले जेएमएम को झटका, सीता सोरेन ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Related Articles

Back to top button