DhanbadJharkhand

LockDown उल्लंघन मामले में सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो ने किया सरेंडर, मिली जमानत

Dhanbad: लॉकडाउन उल्लंघन के एक मामले में सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रवि नारायण की अदालत ने विधायक को जमानत दे दी.

19 जून को राज्यसभा चुनाव है. इंद्रजीत महतो की गिरफ्तारी की वजह से राज्यसभा चुनाव प्रभावित हो सकती थी. इसे देखते हुए इंद्रजीत महतो ने कोर्ट में सरेंडर कर जमानत ले लिया.

 लॉकडाउन उल्लंघन का मामला हुआ था दर्ज

गोविंदपुर अंचल की सीओ वंदना भारती की शिकायत पर विधायक के खिलाफ बरवाअड्डा थाने में लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था. जानकारी के अनुसार बीते 21 मई 2020 को इंद्रजीत महतो ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गाजे-बाजे के साथ नारा लगाया था.

साथ ही बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के वनतोड़ गांव में बिजली विभाग द्वारा लगाये गये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया था. यह सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन का उल्लंघन था. जिसे देखते हुए विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button