NEWS

दिल्ली: ED के 5 अधिकारी कोरोना संक्रमित, हेडक्वार्टर 48 घंटे के लिए सील

New Delhi: प्रवर्तन निदेशालय के पांच कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं. इसके बाद जांच एजेंसी के मुख्यालय को सोमवार तक 48 घंटों के लिए सील कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित कर्मचारियों में विशेष निदेशक रैंक का एक अधिकारी भी शामिल है.

इसे भी पढ़ें- Corona Update: रांची से मिले कोरोना के तीन नये मरीज, प्राइवेट लैब में हुई थी जांच

संक्रमित कर्मचारियों में बीमारी के लक्षण नहीं

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पांच में से दो अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी हैं. खान मार्केट में लोकनायक भवन की अन्य मंजिलों से कोविड-19 के मामले सामने आने के मद्देनजर एजेंसी ने अपने मुख्यालय में विभागवार जांच करायी. जिसमें ये कर्मचारी संक्रमित पाये गये. गौरतलब है कि लोकनायक भवन में ही ईडी का कार्यालय स्थित है.

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मिले ईडी के सभी कर्मचारियों में इस बीमारी के लक्षण नजर नहीं आ रहे थे. अधिकारियों के मुताबिक, जिन कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें विशेष निदेशक रैंक के एक अधिकारी और एक जांच अधिकारी शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए पृथक-वास केंद्रों में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आये लोगों को पृथक-वास में रखा गया है.

इसे भी पढ़ें- Corona Update: 24 घंटे में रिकॉर्ड 9,887 नये केस, 2 लाख 36 हजार से ज्यादा हुए कोरोना पॉजिटिव

सोमवार को खुलेगा मुख्यालय

अधिकारियों ने बताया कि प्रक्रिया के अनुसार, एजेंसी के मुख्यालय को 48 घंटों के लिए सील कर दिया गया है. वह सोमवार से काम करना शुरू करेगा. उन्होंने बताया कि जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से ये कर्मचारी दफ्तर नहीं आ रहे थे.

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के क्रम में ईडी मुख्यालय और सभी दस्तावेजों को हफ्ते में दो बार संक्रमणमुक्त करने के संबंध में एक प्रोटोकॉल निर्धारित किया गया. साथ ही बताया कि ‘डाक’ को अधिकारियों और एजेंसी के अन्य स्टाफ को सौंपने से पहले संक्रमणमुक्त किया जाता है. पिछले महीने भी ईडी का एक कर्मचारी कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाया गया था. 

इसे भी पढ़ें- मंदिर में सैनिटाइजर मशीन का पुजारी ने किया विरोध, कहा- अल्कोहल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button