Jamshedpur

आईसीसी के इकाई प्रमुख को हटाने की मांग पर हस्ताक्षर अभियान

Ghatshila : एचसीएल-आईसीसी बचाओ संगठन की ओर से बुधवार से कम्पनी के प्रभारी उप-महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह को हटाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई. हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत सामाजिक कार्यकर्ता फेवियन तिर्की के नेतृत्व में शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष की गई. फेवियन तिर्की ने संजय कुमार सिंह के खिलाफ बनाए गए बैनर को जैसे ही बिरसा मुंडा स्मारक स्थल पर लगाया वैसे ही कम्पनी के निजी सुरक्षाकर्मी आ धमके. सुरक्षाकर्मी पंकज खत्री से फेवियन की तीखी नोंक-झोंक भी हुई. अपशब्दों के साथ फेवियन तिर्की को फटकार भी लगाई. इस पर फेवियन ने भी जमकर हंगामा किया तथा सुरक्षाकर्मियों से कहा कि आज जो बेरोजगारी की मार मजदूर झेल रहे हैं. वैसे परिस्थिति का सामना एक दिन सुरक्षाकर्मियों को भी भुगतना पड़ सकता है. मौके पर सुल्तान, लखन, मंगल, सुधीर हेम्ब्रम, तपन हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- एसडीएम ने बीएलओ को लगायी फटकार, कहा- मतदाता पुनरीक्षण कार्य समय पर करें पूरा

Related Articles

Back to top button