Jamshedpur

सिदगोड़ा :  दो पक्षों में जमकर मारपीट, तीन घायल, पुलिस ने इलाज के लिए भेजा एमजीएम अस्पताल

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक रोड नंबर पांच के रहने वाले अभिषेक चटर्जी और पड़ोसी मंगलू नामता के बीच सोमवार को आपस में जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन तीन लोग ही इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे.

पहला पक्ष

पहले पक्ष के अभिषेक चटर्जी और शांति चटर्जी का कहना है कि मंगलू का साथी से उसका पहले से ही विवाद चल रहा है. उसने मंगलू पर आरोप लगाया कि उसके कारण ही उसके साथी मारपीट  करते हैं. इसी को लेकर मंगलू नामता ने उसके साथ मारपीट की और पत्नी को ढकेल दिया और कपड़े भी फाड़ दिए.

दूसरा पक्ष

मंगलू नामता का कहना है कि अभिषेक ने रविवार की रात उसके ससुर शिवा नामता के साथ मारपीट की थी. इसी की जानकारी के लिए वह अभिषेक के पास गया हुआ था. इस बीच ही मुन्ना, सूरज, मंटू, अभिषेक उर्फ शानू पर आरोपी ने लोहे का पाइप और डंडे से हमला करके घायल कर दिया. मंगलू का साथी गौरव कैवर्तो खस्सी दुकान से लौट रहा था. तभी रास्ते में घेरकर आरोपियों ने पीटा.

इसे भी पढ़ें- पुलिस ने किया खुलासा : एएसआई को ब्लेकमेल कर रही थी वर्षा, टेल्को क्वार्टर में सिर को दीवार से दे मारा और गला दबा दिया

Related Articles

Back to top button