DhanbadJharkhand

 सिद्धार्थ गौतम ने रोड शो के बाद किया नामांकन, पूर्व विधायक कुंती देवी मौजूद रहीं

Dhanbad  : सिंह मेंशन परिवार के सदस्‍य मनीष सिंह उर्फ सिद्धार्थ गौतम ने सोमवार को अपना नामांकन धनबाद लोकसभा सीट  के लिए दाखिल किया. बीजेपी की पूर्व विधायक कुंती देवी, बहन किरण सिंह समेत बड़ी संख्‍़या में कार्यकर्ताओं साथ मनीष सिंह नामांकन करने पहुंचे. सिद्धार्थ गौतम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल किया.

सिद्धार्थ गौतम ने नामांकन पत्र उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आंजनेयुलु दोड्डे को सौंपा. मालूम हो कि धनबाद लोकसभा सीट से सिद्धार्थ गौतम के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. बीजेपी ने पीएन सिंह पर एक बा‍र फिर से भरोसा जताया है. वहीं कांग्रेस ने पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद को मैदान में उतारा है.

इसे भी पढ़ें – महागठबंधन की गांठ पड़ रही ढीली, झामुमो और कांग्रेस के अंदर मचा है भूचाल

कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ नारेबाजी करते रहे

सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह ने नामांकन से पहले सरायढेला स्टील गेट स्थिति कुंती निवास से माता कुंती देवी से आशीर्वाद लेकर रोड शो किया. इस दौरान कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ नारेबाजी करते रहे. खुली जीप में स्टील गेट से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक सिद्धार्थ गौतम व बहन किरण सिंह समर्थकों का अभिनन्दन कर रहे थे.

वहीं बैरिकेडिंग पर रोके जाने से सिद्धार्थ के समर्थक उग्र हो गये. इसके बाद एसडीओ व पुलिसकर्मियों ने सिद्धार्थ गौतम के समर्थकों को खदेड़ दिया. भारी संख्या में समर्थक समाहरणालय जाना चाह रहे थे, जिसे प्रशासन ने बैरिकेडिंग के पास रोक दिया था, जिसके बाद समर्थक उग्र हो गये.

इसे भी पढ़ें – सिंहभूम सीटः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने किया नामांकन, रघुवर दास और मंगल पांडेय रहे मौजूद

Related Articles

Back to top button