
Jamshedpur : कीताडीह स्थित श्री श्री शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान का आयोजन किया गया है. इस दौरान बनारस के व्यास पंडित श्याम सुंदर शास्त्री जी ने सुखदेव जी का जन्म, भागवत की रचना, राजा परीक्षित का जन्म, ऋषि का श्राप, भगवान का बारह रूप में अवतार लेना, शिव विवाह आदि पर विस्तारपूर्वक कथा सुनाई. इस कथा को सैकड़ों लोगों ने सुना. मौके पर मुख्य यजमान धर्मपाल शर्मा मौजूद थे. मंगलवार को भगवान के वामन अवतार पर कथा का आयोजन होगा.
ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंकर अग्रवाल, संदीप शर्मा, शिवा गुप्ता, अशोक मिश्रा, शशि यादव, वीरेंद्र यादव, विशाल तिवारी, रमेश प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, संतोष प्रसाद, सुरेश यादव, पंकज प्रसाद, सुबोध जयसवाल, सुशील सिंह, राजेश गुप्ता, बाबूलाल प्रजापति, बबलू यादव एवं भारी संख्या में कीताडीहवासी उपस्थित थे. इस दौरान पूरा माहौल धार्मिक भक्तिमय बना रहा.
इसे भी पढ़ें-दो साल से रेगुलर नहीं हो रही रांची नगर निगम परिषद की बैठक, पार्षदों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन




