
Ranchi: श्रावणी मेला नजदीक है. दो साल बाद देवघर में मेला का आयोजन धूमधाम से होना है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर जाने की तैयारी कर रहे हैं. प्रशासन भी पुरजोर तैयारी कर रहा है, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की राह आसान नहीं होने वाली है. ऐसा इसलिए की देवघर पथ प्रमंडल के अंतर्गत 10 से अधिक सड़क का काम अब भी अधूरा है. सारे प्रोजेक्ट को दो साल पहले ही पूर्ण होना था, लेकिन स्थिति यह है कि अभी भी दो-तीन सड़क 14 से 35 प्रतिशत ही पूर्ण हुई है,वहीं कुछ सड़क 80-90 फीसदी पूर्ण हो पाया है. वहीं, अभी तक बासुकीनाथ-देवघर रोड के चकाचक करने का काम भी पूरा नहीं हो पाया है. देवघर शहर से जुड़े कनेक्टिंग रोड भी बनना बाकी है. पथ सचिव ने सारी सड़कों की स्थिति की जानकारी ली है. विलंब से चल रही योजनाओं को शीध्र पूर्ण करने का निर्देश इंजीनियरों को दिया है. इसके साथ ही सड़क, सुरक्षा एवं आवागमन की सुविधा के तहत स्थलों का चयन कर पथों में इनफॉरमेशन साइन बोर्ड एवं अन्य आवश्यक रोड फर्नीचर कार्य विशिष्टियों के अनुरूप स्थापित करने को कहा है.




