Uncategorized

कश्मीर मुठभेड़ में छह आतंकवादी ढेर

श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ में एक सैनिक भी शहीद हो गया है। मुठभेड़ खबर लिखे जाने के समय तक (लगभग अपराह्न् एक बजे) जारी थी।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “नौगाम में घुसपैठ की कोशिश कर रहे छह आतंकवादियों को मार गिराया गया है।”

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक भी शहीद हो गया, तथा चार अन्य घायल हो गए।

अधिकारी ने कहा, “अंतिम रपट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।”

सेना ने इसी इलाके में मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी थी। उस दौरान कुपवाड़ा जिले में लोग दूसरे चरण के मतदान में हिस्सा ले रहे थे। इस अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए थे। (आईएएनएस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button