
Chaibasa : जगन्नाथपुर पाटाजैंत निवासी 30 वर्षीय लाल मोहन पान, ठेकेदार मंगलू गिरी के अंडर में राजमिस्त्री का काम करता था. दो मंजिला मकान में काम करते समय दो फरवरी 2021 को गिरकर अपाहिज हो गया और अभी घर में चारपाई पर पड़े-पड़े दिन काट रहा है. लाल मोहन पान के मूत्राशय में भी इन्फेक्शन हो गया है. ठेकेदार मंगलू गिरी ने भी लालमोहन पान से मुंह मोड़ लिया है.
लालमोहन पान अभी जिन्दगी एवं मौत के बीच झूल रहा है. इस बात की जानकारी शक्ति रूपा महिला समिति जैंतगढ की अध्यक्ष प्रमिला पात्रो को मिलने के पश्चात उन्होंने डीसी एवं एसडीओ से मिलकर लालमोहन का इलाज शुरू कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया. ताकि उनका परिवार उजड़ने से बच जाए. आज उनके परिवार का हालचाल तक पूछने कोई नहीं आया. लालमोहन पान के परिवार में पत्नी के अलावा पांच वर्ष लड़का एवं तीन वर्षीय लड़की है.
ये भी पढ़ें- बंद के मद्देनजर रांची पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को दी चेतावनी




