
Sahibganj: पैसे की तंगी ने पुत्र को ही पिता का हत्यारा बना डाला. जी हां ऐसा ही वाकया साहिबगंज जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज से आई. जिसका खुलासा आज साहिबगंज एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की. दरअसल 28 जुलाई को महादेवगंज निवासी राजेंद्र यादव की बलुआ दियारा के रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिसकी सूचना उनके पुत्र राम कुमार यादव ने पुलिस को दी. इस संबंध में 73/23 कांड संख्या के रूप में मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. इस कांड के उद्भेदन के लिए एसपी नौशाद आलम ने एक एसआईटी टीम की गठन कर अनुसंधान का निर्देश दिया. लेकिन इस कांड के अनुसंधान में ऐसे ऐसे साक्ष्य मिले जो पुलिस को ही चौका दिया. इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी ने बताया कि राजेंद्र यादव की हत्या कोई और नहीं बल्कि उनका पुत्र राम कुमार यादव ने ही किया है. जिसका पूरा साक्ष्य पुलिस को मिला है. पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर राम कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला कि राम कुमार यादव काफी कर्ज ले रखा था. अपने हक का जमीन पहले ही बेच दिया था और अब पिता का जमीन भी बेचना चाह रहा था. जिसके लिए राजेंद्र यादव तैयार नहीं था. जिसके बाद राम कुमार यादव ने अपने पिता की हत्या की योजना बनाई और काफी चालाकी से हत्या को अंजाम दिया.
इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन का काफिला रोके जाने के मामले में मुख्य आरोपी भैरव सिंह की याचिका हाईकोर्ट में खारिज




