
Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सली अभियान में लगा एसटीएफ जवान करण कुमार दास रायफल से मैगजीन अनलोड करने के दौरान चली गोली से घायल हो गया. घटना कराईकेला स्कूल में घटी. गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान करण के पास भागते हुए गए और उसे लहूलुहान हालत में इलाज के लिए तत्काल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ जवान नक्सली अभियान में लगे हुए है. पश्चिमी सिंहभूम जिला के पुलिस और एसटीएफ के जवान रविवार को अभियान से लौट गए थे. सभी कराईकेला स्कुल में रुके थे. इस दौरान एसटीएफ जवान करण कुमार दास अपने सर्विस राइफल से मैगजीन को अननलोड कर रहे थे. तभी अचानक गोली चल गई जिससे उनके पेर में गोली लग गई. घटना के बाद घायल जवान को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि पैर के तलवों में लगने से गोली आर पार हो गई है. इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सली अभियान के दौरान जवान मैगजीन को खाली कर रहे थे तभी अचानक गोली चल गई जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उससे ही रांची रिम्स रेफर किया गया.




