BiharBihar Updates

औरंगाबाद में गाड़ी बैक करने के विवाद में गोली मारकर हत्या

Aurangabad:  जिले में देर रात को गाड़ी बैक करने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना मुफस्सिल थाना इलाके के मजूराही गांव की है. इस दौरान आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गोलीबारी में घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर इलाज नहीं होने से उसकी मौत हो गई.

 

मृतक  की पहचान अरवल के बहादुरपुर गांव निवासी रणजीत सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि रंणजीत सिंह बुधवार की देर रात मजूराही गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गया था. तिलक समारोह में शामिल होकर जब घर जाने के लिए वह अपनी गाड़ी बैक करने लगा. इसी दौरान गाड़ी बैक करने को लेकर उसका किसी के विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर रणजीत सिंह को मौत के घाट उतार दिया.  मृतक के परिजनों ने मजूराही गांव निवासी एक बी-एड कॉलेज संचालक पर लगाया है. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही थी, बाद में जब हंगामा हुआ तब पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button