JamshedpurJharkhand

Jamshedpur: क‍िराया वृद्ध‍ि से हलकान सैरात बाजार के दुकानदारों ने खटखटाया डीसी का दरवाजा, लगाई ये गुहार

Jamshedpur: जमशेदपुर में सैरात की जमीन पर बनी दुकानों को विगत दिनों जमशेदपुर अक्षेस ने बेतहाशा भाड़े का बिल थमाया, जिसका विरोध लगातार जारी है. शनिवार को दुकानदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले को लेकर जिले के उपायुक्त से मुलाक़ात की और मांग पत्र सौंपा. इस दौरान इन्होंने कहा क‍ि 50 वर्ष पूर्व टाटा कंपनी ने सैरात की जमीनों पर दुकान बनाये और तभी प्रत्येक दुकानदारों को दुकानें आवंट‍ित की गई थी.  आज तक टाटा कंपनी दुकानदारों से एक निश्चित भाड़ा वसूलती थी. लेकिन विगत माह प्रशासन और टाटा कंपनी की आपसी बातचीत हुई जिसके बाद दुकानदारों को 700 गुना अधिक बिल जमशेदपुर अक्षेस ने भेज दिया. इतना ज्‍यादा क‍िराया देने में दुकानदार सक्षम नहीं हैं. दुकानदारानें ने उपायुक्त से पहल करते हुए समाधान की मांग की.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के लिए नया नहीं है फर्जी पुलिसकर्मी बन आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का ट्रेंड, गहने ले उड़ने से लूटपाट तक, र‍ह‍िए चौकन्‍ना 

Related Articles

Back to top button