JharkhandRanchi

अतिक्रमण हटाने से दुकानदार हुए नाराज, नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी

Ranchi: मोरहाबादी के आसपास में बुधवार देर रात नगर निगम की टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाया गया. इससे आक्रोशित दुकानदारों ने गुरुवार की सुबह मोरहाबादी में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के पास बांस बल्ली लगाकर सड़क जाम कर दिया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

देखें वीडियो :

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात 11 बजे बिना किसी सूचना के दुकानों को तोड़ा और हटाया गया. कई ठेला को जब्त कर ले जाया गया. सामान बर्बाद होता देख कई महिलाएं रोने लगीं. इस दौरान दुकानों में रखे सामान भी खराब हो गये. रोड के बगल में रखे हुए कई ठेला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त भी हो गये.

 

Related Articles

Back to top button