
RANCHI : राज्य में सत्तारूढ बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस और जेएमएम भले ही गठबंधऩ के तहत चुनाव लड़ रही है. लेकिन चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को अपने सहयोगी दल जेएमएम से ही बड़ा झटका लगा है. संयुक्त बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके पूर्व सांसद डॉ.सरफराज अहमद अब जेएमएम की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे.
पार्टी ने उन्हें गांडेय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. बुधवार को जेएमएम ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की आठवीं सूची जारी की है. लिस्ट में गांडेय से सरफराज अहमद और सारठ से परिमल कुमार सिंह उर्फ भूपेन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है.
इसे भी पढ़ें – रघुवर के प्रचार में बेटे ललित के छूटे पसीने, वोटर ने कहा इतने दिनों में कुछ नहीं किया तो वोट क्यों…(देखें वीडियो)
जेएमएम के खाते में गयी थी गांडेय सीट
गौरतलब है कि गांडेय सीट पर कांग्रेसी नेता सरफराज अहमद चुनाव लड़ने की तैयारी में थे. लेकिन गठबंधन बनने के बाद गांडेय सीट जेएमएम के खाते में चली गयी. इससे नाराज होकर डॉ. सरफराज अहमद ने एक बार फिर पार्टी से बगावत के संकेत दिए थे.
बताया जा रहा है कि गठबंधन में गांडेय सीट जेएमएम के खाते में जाने के बाद उन्हें जेएमएम से टिकट देने का भरोसा दिलाया गया था. पर जब उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो उन्होंने बगावती तेवर अपना लिया. उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के संकेत भी दिये थे. अब जब जेएमएम से उन्हें टिकट मिल गया है, तो यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: सुबोधकांत सहाय ने कहा- भाजपा पहले खुद से लड़े, फिर गठबंधन के बारे में सोचे
सात लिस्ट हो चुकी है जारी
गठबंधन के तहत जेएमएम के खाते में 43 सीटें आयी हैं. वहीं पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव के लिए सातवीं लिस्ट जारी कर दिया गया है. इसमें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन एकबार फिर दुमका और बरहैट से भाग्य आजमा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: पलामू प्रमंडल की 9 सीटों पर 8 विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर, हारे तो कई की राजनीति हो जायेगी खत्म




