Crime NewsJharkhandKhas-KhabarRanchi

शिव प्रसाद हत्याकांड: SIT गठन व इनाम की घोषणा के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, घटना को बीते डेढ़ साल

Ranchi: लालपुर थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी के पास 7 जुलाई 2018 की रात हुए गुरुनानक स्कूल के शिक्षक शिव प्रसाद हत्याकांड को डेढ़ वर्ष से ज्यादा हो गया है. इस घटना के इतने समय बीत जाने के बाद भी रांची पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में असफल रही है.

इतना ही नहीं पुलिस ने हत्यारे की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की थी. साथ ही एसआइटी का भी गठन किया गया था. लेकिन इन सब के बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली ही हैं. जबकि घटना के बाद पुलिस ने यह दावा किया था कि जल्द ही हत्याकांड का उद्भेदन कर मामले को सुलझा लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव में हेट स्पीच पर FIR नहीं करने के पूर्व सीईसी के सवालों का चुनाव आयोग ने दिया जवाब

एसआइटी टीम भी खुलासा करने में नाकाम

पुलिस को जब लंबे समय तक सफलता नहीं मिली तो एसएसपी अनीश गुप्ता ने बीते वर्ष अप्रैल महीने में तत्कालीन सिटी एसपी सुजाता वीणापानी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया था.

टीम में सिटी एसपी के अलावा सिटी डीएसपी और तीन इंस्पेक्टर भी शामिल किये गये थे. जिसके बाद पूरे मामले की नये सिरे से जांच शुरू की गयी थी, हालांकि एसआइटी गठन को भी अब 10 महीने बीत गये हैं. लेकिन इस मामले का खुलासा नहीं हो सका है.

इसे भी पढ़ें- महबूबा-उमर के बाद शाह फैसल पर एक्शन, PSA के तहत मामला दर्ज

हत्यारों की जानकारी देने पर इनाम की घोषणा

इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों के बारे में जानकारी देने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा रांची पुलिस ने 7 फरवरी 2019 को की थी. हालांकि घोषणा किये जाने के बाद से आज तक पुलिस को किसी ने घटना के बारे में कोई सूचना नहीं दी है.

पुलिस सूत्रों की मानें, तो जल्द ही इनाम की राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की तैयारी चल रही है. इसके लिए पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है.

इनाम की राशि बढ़ने के बाद पुलिस पूरे शहर में पोस्टर चिपकाकर लोगों को जानकारी देगी कि हत्यारे के बारे में सूचना देने पर उनका नाम और पता गुप्त रखा जायेगा और उन्हें इनाम के तौर पर पांच लाख रुपये दिये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें- दाभोलकर व पानसरे मर्डर केस की धीमी जांच पर आपत्ति जताने वाले बंबई HC के सीनियर जज का इस्तीफा

शिव के ससुराल वालों पर लगा था हत्या का आरोप

घटना के बाद मृतक के पिता दीनदयाल प्रसाद ने रिम्स में पुलिस को बताया था कि शिव की उसकी ससुराल के लोगों ने ही हत्या करवाई है. दीनदयाल प्रसाद ने यह भी बताया था कि शिव अपनी पत्नी से अलग होकर रांची में रहता था.

शादी के कुछ महीने बाद ही उसकी पत्नी धनबाद स्थित अपने पिता के पास चली गयी थी. इसके बाद से शिव प्रसाद के ससुर विजय लगातार उसे मरवाने की धमकी दे रहे थे.

कुछ माह पहले भी उसने जान से मरवाने की धमकी दी थी. मामले में पुलिस ने शिव प्रसाद के ससुराल वालों से भी पूछताछ की थी, लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिल पाया.

इसे भी पढ़ें- तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने पाक संसद में उठाया कश्मीर का मुद्दा, भारत ने दखल देने से किया मना

क्या है मामला

7 जुलाई 2018 की रात 8:30 बजे लालपुर थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार के पास दो अपराधियों ने गुरुनानक स्कूल के शिक्षक शिव प्रसाद की गोली मार कर हत्या कर दी थी.

घटना को अंजाम स्कूटी सवार दो अपराधियों ने दिया था. गोली मारने के बाद आरोपी लालपुर चौक की ओर भाग निकले थे. घटना की सूचना मिलने के बाद पीसीआर वैन वहां पहुंची और शिव प्रसाद को लेकर रिम्स पहुंची. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button