National

महबूबा-उमर के बाद शाह फैसल पर एक्शन, PSA के तहत मामला दर्ज

Srinagar: कश्मीर में पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बाद अब पूर्व आइएएस शाह फैसल पर पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का बाद शाह फैसल को सीआरपीसी की धारा 107 के तहत हिरासत में लिया गया था. फैसल को पिछले साल 14 अगस्त को हिरासत में लिगा गया था. जिसके बाद उन्हें कस्टडी में लेकर एमएलए हॉस्टल में रखा गया था.

इसे भी पढ़ें- तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने पाक संसद में उठाया कश्मीर का मुद्दा, भारत ने दखल देने से किया मना

फिलहाल यह तय नहीं किया गया है कि शाह को एमएलए हॉस्टल में ही रखा जायेगा या फिर उन्हे उनके घर में शिफ्ट किया जायेगा. गौरतलब है कि शाह फैसल आइएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आये हैं. वह जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) के अध्यक्ष हैं.

महबूबा-उमर के खिलाफ भी PSA के तहत मामला दर्ज

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के खिलाफ पहले ही पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया. जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत दो प्रावधान हैं.

इसे भी पढ़ें- शराब को संजीवनी बताने पर नीतीश सरकार ने जीतन राम मांझी की आलोचना की

एक लोक व्यवस्था और दूसरा राज्य की सुरक्षा को खतरा. पहले प्रावधान के तहत किसी व्यक्ति को बिना मुकदमे के छह महीने तक और दूसरे प्रावधान के तहत किसी व्यक्ति को बिना मुकदमे के दो साल तक हिरासत में रखा जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button