JharkhandPalamu

बहनों ने मां के हत्यारे भाई को जिंदा जलाने की कोशिश की, अस्पताल में

Palamu: उंटारी रोड थाना क्षेत्र मां के हत्यारे भाई को बहनों जिंदा जलाने की कोशिश की. सिर पर वार कर भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया. मामला थाना क्षेत्र के लुंबा सतबहिनी पंचायत क्षेत्र का है. आज से लगभग चार वर्ष पहले लुंबा सतबहिनी पंचायत के भदुमा गांव में एक 25 वर्षीय युवक की दिमागी हालात खराब होने के बाद अपने ही मां की हत्या कर डाला था. जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया था, युवक लगातार लगभग तीन वर्ष तक जेल में रहा. जिसके बाद उसे रिहा कर दिया गया. जिसके बाद से आरोपी युवक अपने ही घर में रहा करता था.

गुरुवार की देर रात्रि उसकी तीन सगी बहनों ने अपने पिता के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई के सर पर जानलेवा हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. फिर किरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की. युवक घऱ से निकल कर भागने लगा. तब तक उसके शरीर पर आग लग चुकी थी. ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर आग को बुझाया. हालांकि, इससे पहले युवक झुलस चुका था. वह बेहोश हो गया था. ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है. युवक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल मंझीआव पहुंचाया. युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है.

Related Articles

Back to top button